सिटी ग्राउंड में हो रहे हैं गुणवत्ताहीन निर्माण और सामग्री का प्रयोग ,युवा नेता अरुण पांडये ने दर्ज कराई आपत्ति

जगदलपुर । अरुण पाण्डेय् ने प्रेस को बताया हैकि जगदलपुर के हृदय स्थल पर सिटी (फुटबॉल) ग्राउंड के पुर्ननिर्माण का कार्य चल जोर शोर से चल रहा है। यह बहुत ही बढ़िया भी है, इस प्रकार मैदानों को संवारने से युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के अवसर बढ़ेंगे।

लेकिन इसके निर्माण में जिन फ्लाई ऐश ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता पर उन्होंने सवाल खड़े करते हुए वीडियो जारी किया है,जिसे कलेक्टर रजत बंसल व निगम आयुक्त ने संज्ञान में लिया है।

अरुण पाण्डेय् ने कलेक्टर रजत बंसल से मांग की हैकि नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, महापौर श्रीमती सफ़िरा खान साहू, लोकनिर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव, विभागीय इंजीनियर पर भ्रष्टाचार को अभय देने के लिए तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। इसी के साथ ही सप्लाई कर्ता व निर्माण कार्य कर रहें ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करना चाहिए।